रांची, फरवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सह आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के एमडी विद्यानंद शर्मा पंकज ने कहा है कि गुमला और रामगढ़ जिला को एबीडीएम के लिए मॉडल जिला बनाने की पहल की जा रही है। इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में एक सरकारी और एक निजी अस्पताल को मॉडल फैसिलिटी सेंटर के रूप में चिन्हित किया गया है। उन्होंने इन अस्पतालों को एक महीने के भीतर मॉडल फैसिलिटी के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया। अपर सचिव बुधवार को नामकुम स्थित स्वास्थ्य निदेशालय में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों तथा चिकित्सा महाविद्यालयों के पदाधिकारी शामिल हुए। एचआईएमएस सॉफ्टवेयर के लिए निजी अस्पतालों को 28 तक मोहलत बैठक में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राज्...