अलीगढ़, दिसम्बर 5 -- अलीगढ़। एएमयू के एबीके हाई स्कूल (गर्ल्स) द्वारा छात्राओं के लिए रंगमंच फार्म हाउस का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। जिसमें 205 छात्राओं ने इस भ्रमण में भाग लिया। भ्रमण कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसिपल डॉ. सबा हसन तथा विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की देखरेख में किया गया। छात्राओं ने समूहगत खेलों और इंटरैक्टिव गतिविधियों में भाग लिया। जेएलएमसी के चिकित्सकों का उत्कृष्ट प्रदर्शन अलीगढ़। एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के शिक्षकों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने यूपी आईएपीएम के दूसरे फाउंडेशन डे और मिड-टर्म सीएमई में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। डॉ. उम्मे ऐमन ने पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार जीता। पीजी क्विज में जेएन मेडीकल कालिज की डॉ. वरिधि शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष प्रो. ...