सोनभद्र, अप्रैल 6 -- अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान राम पीजी कालेज अनपरा में 7 अप्रैल को एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के आयोजन सचिव डॉ. नीलकंठ मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात भौतिक विज्ञानी एवं पूर्व कुलपति, पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर, प्रो. राजाराम यादव होंगे जबकि अध्यक्षता आर. पी. सिंह यूनिट हेड हिंडालको रेनूपावर डिवीजन द्वारा की जायेगी। विज्ञान प्रदर्शनी में क्षेत्र के समस्त विद्यालयों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित किया गया है। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स एवं मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे। सोमवार का आयोजन की तैयारियों के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने की। बैठक में उन्...