नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित एफिल टॉवर में एक हिंदू प्रतिनिधिमंडल के दौरे के दौरान महिला कर्मचारियों को दूर हटाए जाने के आरोपों पर उठा विवाद गहरा गया है। इस पूरे मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि धर्म को "पिछड़ी सोच वाले पुरुषों" के हाथों की कठपुतली नहीं बनने देना चाहिए। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "पिछड़ी सोच वाले पुरुषों को धर्म का कस्टोडियन (संरक्षक) मत बनने दीजिए। जो पुरुष धर्म का इस्तेमाल महिलाओं पर अपनी सोच थोपने, नैतिकता तय करने और दूसरों की स्वतंत्रता छीनने के लिए करते हैं, वे धर्म और देश दोनों के लिए सिर्फ बदनामी लाते हैं।"एफिल टॉवर पर क्या हुआ था? पेरिस के इस ऐतिहासिक स्मारक को उस समय कर्मचारियों के विर...