मेरठ, अप्रैल 15 -- गढ़ रोड स्थित फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी, सिसौली में चल रहे प्रथम इमर्जिंग कप टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। मुकाबले में एफसीए रेड ने एफसीए ब्लू को हराकर खिताब अपने नाम किया। एफसीए रेड की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। कप्तान तनु शर्मा ने 49, सचिन ने 33 और दैविक ने 23 रनों की पारी खेली। एफसीए ब्लू की ओर से अभिलाषा ने तीन और कशिश को 2 विकेट मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए ब्लू की टीम 162 रन पर सिमट गई। टीम से लव तोमर ने 50 और कुशाग्र ने 45 रनों की पारियां खेली। यह भी पढ़ें- हमजाह क्रिकेट अकादमी नौ विकेट से जीती एफसीए रेड की ओर से वर्षा ने तीन, तनु शर्मा और कुणाल ने 2-2 विकेट झटके। तनु शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वर्षा को बेस्ट बॉलर, हर्ष गौतम को बेस्ट बैट्समैन, कुणाल सोम को इंपैक्ट प्लेयर और अभिलाषा को...