नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली। फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) ने मार्च 2026 के अंत तक बैंकों, वित्तीय संस्थानों और असूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों से लिए गए ऋण के ब्याज और मूलधन के भुगतान में 615.67 करोड़ रुपये की चूक की है। कर्ज में डूबे फ्यूचर ग्रुप की एफएमसीजी इकाई एफसीएल ने 31 मार्च, 2026 तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए 325.26 करोड़ के ऋण और अन्य नकद सुविधाओं के भुगतान में चूक की थी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इसमें बैंकों से लिया गया मूलधन और ब्याज दोनों शामिल हैं। एफसीएल ने कहा कि कंपनी इस साल संपत्ति मौद्रिकरण और ऋण पुनर्गठन का प्रयास कर रही है। कंपनी एफएमसीजी उत्पादों के विनिर्माण, ब्रांडिंग और वितरण में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.