भागलपुर, मार्च 26 -- एफसीएम थेरेपी इनिशिएटिव अभियान का हुआ आगाज भागलपुर, वरीय संवाददाताएनिमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सदर अस्पताल परिसर स्थित माडल हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसव रोग की ओपीडी में एफसीएम थेरेपी (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) इंजेक्शन दिए जाना शुरू हुआ। इस अभियान का उद्घाटन सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को पटना के राजवंशी नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम से किया। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू ने बताया कि इस इंजेक्शन के एक ही डोज से गंभीर एनीमिया का प्रभावी उपचार हो सकेगा। अगर किसी एनिमिया के शिकार को ये इंजेक्शन लगवाना होगा तो वह माडल हॉस्पिटल के साथ-साथ जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल पर जाकर लगवा सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...