धनबाद, अगस्त 13 -- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत शहरी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों तक अनाज की डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने खाद्य सचिव को पत्र भेजकर धनबाद में नियमों के तहत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि रांची, धनबाद और जमशेदपुर के शहरी क्षेत्रों में एफसीआई गोदामों से राशन दुकानों तक सीधे अनाज पहुंचाया जाना है। परंतु, विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में तालमेल की कमी तथा अस्पष्ट निर्देशों के कारण भारी अनियमितता हो रही है। इससे डीलरों को अनाज दुकान तक लाने में परेशानी हो रही है और पूरी आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- 88% ही हो सका उठाव, 15 तक मिला अवधि विस्तार उन्होंने लापरवाही बरतने वाले परिवहन अभिकर्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ...