सहरसा, मार्च 8 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। एफसीआई द्वारा घटिया क्वालिटी का खाद्यान्न आपूर्ति करने का मामला पकड़ाया है। यह खुलासा जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी की जांच में हुआ है। दरअसल, पीडीएस में घटिया क्वालिटी के गेहूं भरे बोरे की आपूर्ति किए जाने की जानकारी अधिकारियों को मिली। उसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी और सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने शनिवार की शाम शहर के सर्वा ढाला समीप स्थित बीएसडब्ल्यूसी (बिहार राज्य भंडारण निगम) गोदाम पहुंचे। जांच के दौरान वहां कई गोदामों और ट्रकों पर रखे घटिया क्वालिटी के गेहूं भरे भारतय खाद्य निगम लिखे बोरे मिले। जिसके बाद गहरी नाराजगी जताते जिला आपूर्ति पदाधिकारी और सदर एसडीओ ने घटिया क्वालिटी के गेहूं की पीडीएस में आपूर्ति लेने से इंकार किया। संबंधित गोदाम से की जा रह...