देवरिया, मार्च 21 -- महुआडीह (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर 34 लाख रुपये की जालसाजी करने के मामले में महुआडीह पुलिस ने एक महिला को हरदोई जिले से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पूछताछ के बाद उसे देवरिया न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सात अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। महुआडीह थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी अशोक कुमार करीब आठ वर्ष पूर्व रामपुर गौनरिया चौराहे पर मकान बनवाकर परिवार सहित रहने लगे। वर्ष 2021 में उनकी पहचान सहवा गांव निवासी अधिवक्ता अशोक यादव से हुई। इसी दौरान भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अशोक कुमार और उनके एक रिश्तेदार से हरदोई जिले के कुछ लोगों ने 34 लाख रुपये की डील तय की। जिसके बाद हरदोई से महिला समेत आठ लोग रामपुर गौनरिया चौराह...