बुलंदशहर, मार्च 9 -- थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली के एक दंपति को एफसीआई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों द्वारा नौकरी लगवाने का झांसा देकर 18 लाख रुपये ठग लिए गए थे। पुलिस ने पूछताछ कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि 11 जून 2025 को नई दिल्ली के रंगपुरी क्षेत्र निवासी वादी विकास कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें पीड़ित ने बताया था कि कुछ आरोपियों द्वारा खुद को एफसीआई में अधिकारी एवं कर्मचारी बताकर उसे व उसकी पत्नी मोनिका गौतम को एफसीआई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों द्वारा उनसे 18 लाख रुपये ले लिए गए और एफसीआई का कूटरचित नियुक्ति पत्र थमा दिया। सोमवार सुबह साइबर थाना क...