औरंगाबाद, दिसम्बर 3 -- गोह प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नए एफसीआई गोदाम के पास से बिजली की मोटर, ग्राइंडर सहित कई उपकरण चोरी हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर चोरी गई मोटर को बरामद कर लिया। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। एफसीआई गोदाम का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन उपकरण चोरी होने के बाद मंगलवार को पूरे दिन काम बंद रहा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...