महाराजगंज, अप्रैल 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बीईओ धानी अगनित कुमार ने क्षेत्र में संचालित स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें कई विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होते पाए गए। सिकड़ा मंदिर चौराहा झांगपार स्थित एफसीआई के गोदाम में एक स्कूल चलते हुए पाया गया। जांच करने पर यह बिना मान्यता व मानक के विपरीत मिला। उन्होंने तत्काल प्रबंधक को स्कूल बंद करने का निर्देश देते हुए बच्चों का मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन कराने का निर्देश दिया। इसी तरह बरडाड क्षेत्र में एक स्कूल पर भी कार्रवाई की गई। यह विद्यालय जूनियर व प्राथमिक विद्यालय तथा कस्तूरबा बालिका विद्यालय के ठीक सामने बिना मानक और मान्यता के संचालित हो रहा था। निरीक्षण के दौरान इसे भी बंद कराते हुए संचालक को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में बिना मान्यता के स्कूल संचालन न करें।...