एफबीओआईओए की बैठक में निजीकरण समेत कई मुद्दों पर चर्चा
रांची, जुलाई 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन (एफबीओआईओए) की 145वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को हरदाग में हुई। 14 वर्षों बाद झारखंड में आयोजित इस बैठक में देशभर की 17 राज्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। महासचिव नीलेश पवार ने कहा कि बैंक व्यवसाय में वृद्धि अधिकारियों की प्राथमिकता है और फेडरेशन उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष नागेश्वर अण्णा ने बैंकों के निजीकरण के विरोध, पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली और 12वें द्विपक्षीय वेतन समझौते जैसी प्रमुख मांगों पर चर्चा की। बैठक में श्वेतांक त्रिवेदी, संजय कुमार दास सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.