देवघर, मार्च 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र देवघर परिसर में सोमवार को अनुसूचित जनजाति परियोजना के तहत एफपीओ सदस्यों व किसानों के बीच मूंग बीज एवं अन्य उपादन का वितरण किया गया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए एफपीओ के सदस्यों एवं किसानों के साथ कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी देवघर के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख डॉ.राजन कुमार ओझा की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक के बाद सभी प्रतिनिधियों के बीच मूंग का बीज एवं अन्य उपादान बांटा गया। इस संबंध में केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रमुख ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र देवघर से प्राप्त सामग्री को सभी एफपीओ प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति के किसानों के बीच वितरण करेंगे। कहा कि एफपीओ प्रतिनिधियों एवं किसानों को अन्य उपादान का इस्तेमाल करने की प्रक्रिया एवं उनकी मात्रा के ब...