दुमका, मार्च 11 -- जामा, प्रतिनिधि। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट एफपीएल सीजन-1 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा। यह रोमांचक फाइनल मैच टाइटैनिक ग्राउंड अगोईयाबांध, बदिया-दौन्दिया के बीच में दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों के बीच हुए मुकाबलों के बाद अब फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। आयोजक समिति ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों और ग्रामीणों से फाइनल मुकाबले में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.