भागलपुर, अक्टूबर 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के बीएन कॉलेज में छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन शनिवार से होगा। यह आयोजन आठ अक्टूबर तक चलेगा। इसमें विवि के विभिन्न कॉलेजों और पीजी विभागों के 47 शिक्षक हिस्सा लेंगे। उन शिक्षकों की सूची कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने गुरुवार को जारी कर दी है। एफडीपी में भाग लेने वालो में बीएन कॉलेज के 17 शिक्षक, मारवाड़ी कॉलेज के तीन शिक्षक, एसएम कॉलेज के चार शिक्षक, सबौर कॉलेज, एसएसवी कॉलेज, मुरारका कॉलेज, टीएनबी लॉ कॉलेज, पीजी ज्योग्राफी एवं पीजी आईआरपीएम से दो-दो शिक्षक, टीएनबी कॉलेज के पांच शिक्षक, पीजी साइकोलॉजी, पीजी म्यूजिक, पीजी स्टेटेस्टटिक और पीजी इकोनॉमिक्स विभाग से एक-एक शिक्षक शामिल हैं।आज छात्र दरबार रहेगा स्थगितभागलपुर, वरीय संवाददाताटीएमबीयू के परीक्षा विभाग द...