बस्ती, जून 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बस्ती मंडल मुख्यालय पर नवनिर्मित मण्डलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला व कार्यालय भवन के सामने आरसीसी नाला और सीसी रोड का निर्माण कराने के लिए कहा है। इसके लिए खाद्य आयुक्त रोशन जैकब ने डीएम बस्ती को पत्र लिखा है। सहायक आयुक्त खाद्य बस्ती मण्डल ने आयुक्त को लिखे पत्र में बताया था कि बस्ती मंडल मुख्यालय से सटे अमौली ग्राम पंचायत में मण्डलीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला व कार्यालय भवन का नवनिर्माण हुआ है। इस नवनिर्मित भवन के सामने नाला और रोड नहीं है। आगामी वर्षा ऋतु में नव निर्मित भवन में जलभराव होने की पूर्ण सम्भावना है। ऐसा होने पर प्रयोगशानला भवन में खाद्य एवं औषधि नमूनों की जांच होनी है। इस कार्य के लिए स्थापित भवन में संवेदनशील संयत्र, मशीनें, उपकरण, रसायन, ग्लासव...