बस्ती, जून 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को विक्रमजोत बाजार क्षेत्र में अचार की चार फैक्ट्रियों की जांच किया। टीम ने विभिन्न किस्म के चार अचार के नमूना भरा। सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से अचार के निर्माण इकाईयों पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। विक्रमजोत क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या हाईवे किनारे कई दुकानें और फैक्ट्री संचालित हो रही हैं। यहां से चार सैंपल भरे गए। दुकानदारों ने पंजीकरण पहले से करा रखा है। आम अचार, मिक्स अचार, हरी मिर्च अचार और लहसुन के अचार के सैंपल भरे गए। जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। यह भी पढ़ें- मिलावट पर वार: टमाटर बिना सॉस और बिना मिर्च-धनिया चिली सॉस, एफडीए ने मारे छापे रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुर...