हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस, संवाददाता। नवरात्र के दिनों में बाजार में बिक रहे पुराने और मिलावटी कुट्टू के आटे को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। टीम द्वारा कई स्थानों से समा के चावल, घी और पनीर का सैंपल जांच हेतु लिया और कारोबारियों को साफ और स्वच्छ खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त टू खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के निर्देशन में सोमवार को टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने शहर के सासनी गेट स्थित अग्रवाल प्रोविजन स्टोर, गोविंद किराना स्टोर, पथरिया ट्रेडर्स, प्रशांत ट्रेडर्स, राहुल प्रोविजन एंड जनरल स्टोर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं मिली। अग्रवाल प्रोविजन स्ट...