अमरोहा, अप्रैल 24 -- अमरोहा। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार अग्रवाल ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ नेशनल हाईवे के गांव ढकिया चमन में मोहल्ला तेलीपुरा में गोदाम पर छापा मारा। इसमें टीम ने बड़ी मात्रा में एक्सपायर नूडल्स, स्नैक्स, चिप्स, नमकीन, मिठाई काजू बर्फी बरामद की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार कलश्यान ने बताया कि मौके पर काफी मात्रा में खाद्य पदार्थ एक्सपायर होने एवं बिना लाईसेंस खाद्य कारोबार किए जाने में खाद्य पदार्थों की तत्काल बिक्री रोकते हुए पूरे स्टाॅक को सीज किया गया। मामले में खाद्य पदार्थ के मालिक गांव निवासी कलीम पुत्र छंगा को नोटिस जारी किया गया। संबंधित धाराओं में डिडौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जब्त किए गए खाद्य पदार्थों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। इसमें टू यम ब्...