नई दिल्ली, फरवरी 24 -- होली के त्योहार से पहले शासन स्तर पर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सोमवार को प्रदेशभर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने छापेमारी की। अलीगढ़ में लखनऊ से आई टीमों ने पांच स्थानों कार्यवाही की। जिले के सरसों तेल के दिग्गज कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए नौ हजार लीटर तेल सीज किया गया। इस दौरान 15 नमूने लिए गए। स्थानीय अधिकारी मामले में बोलने को तैयार नहीं है। सहायक आयुक्त खाद्य अजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को दोपहर दो बजे से कार्यवाही शुरू की गई थी। लखनऊ से आई टीम के अधिकारियों ने मंडल व जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यवाही में शामिल नहीं किया। टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर कार्यवाही करते हुए कुल 15 नमूने भरे। इसके अलावा नौ हजार लीटर तेल सीज क...