गौरीगंज, अप्रैल 29 -- अमेठी। फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी ने उड़ान प्रशिक्षण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए महज छह महीनों में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) रैंकिंग में 25वें स्थान से छलांग लगाकर पांचवां स्थान प्राप्त कर लिया है। लगातार उड़ान प्रशिक्षण, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कार्य संस्कृति में बदलाव के चलते अकादमी ने यह सफलता हासिल की है। अकादमी प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार एक सितंबर 2025 से संस्थान में लगातार उड़ान प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। इस दौरान केवल होली और दीपावली पर दो दिन का अवकाश रखा गया। जबकि प्रशिक्षकों और कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर साप्ताहिक अवकाश दिया गया। यह भी पढ़ें- एफटीओ रैंकिंग में 25वें से 5वें स्थान पर पहुंचा इग्रुआ लगातार प्रशिक्षण से छात्रों को अधि...