धनबाद, मार्च 2 -- सिंदरी बस्ती क्रिकेट ग्राउंड में मल्लिक समाज युवा मोर्चा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला मनोज 11 कुशबेरिया और एफजीएस क्लब मुनीडीह के बीच हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनोज 11 की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 81 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एफजीएस क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य प्राप्त कर टूर्नामेंट जीत लिया। मुकाबले में एफजीएस क्लब के विवेक मल्लिक को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मनोज मल्लिक कुशबेरिया को मैन ऑफ द सीरिज का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, भाजपा नेता जगदीश रवानी, उप मुखिया पूनम देवी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कि...