नई दिल्ली, मार्च 11 -- कोच्चि (केरल)। आजादी से पहले गठित देश की प्रमुख उर्वरक आपूर्तिकर्ता कंपनी उर्वरक और रसायन त्रावणकोर (एफएसीटी) को जल्द 'मिनी रत्न' का दर्जा मिल सकता है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 66 साल पहले सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बनी एफएसीटी को 'मिनी रत्न' का दर्जा मिलने में सिर्फ 'प्रक्रियात्मक जरूरतें' बाकी रह गई हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 'मिनी रत्न' के लगभग सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा कर लिया है और वह इस दर्जे को हासिल करने से ज्यादा दूर नहीं है। कंपनी के वित्तीय पुनर्गठन का काम भी प्रगति पर है, जिसके पूरा होते ही से उसे यह दर्जा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.