लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता होली पर लोगों को मिलावटी खाद्य और पेय पदार्थ न मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने छापेमारी शुरू कर दी है। अब तक हुई छापेमारी में 1.56 करोड़ रुपये के खाद्य पदार्थ और 17 लाख की सामग्री नष्ट करवाई गई। कानपुर नगर व मुजफ्फरनगर में एक-एक कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। लखनऊ में मिलावटी खाद्य सामग्री का कारोबार करने वाले व्यापारी के खिलाफ मुकदमा लिखवाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। एफएसडीए आयुक्त डा. रोशन जैकब के मुताबिक 1260 जगहों पर निरीक्षण करते हुए 432 छापे मारे गए। छापेमारी के दौरान 473 नमूने संग्रहीत किए गए और खाद्य पदार्थ में मिलावट/अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में निर्माण के दृष्टिगत कुल 80,552 किग्रा सामग्री जब्त की गई जिसका अनुमानित मूल्य रुपये 1.56 करोड़ है। मानव उ...