रुद्रपुर, जून 2 -- रुद्रपुर। खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के प्रति होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सिडकुल स्थित एक होटल में एफएसडीए की ओर से कार्यशाला आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी ललित मोहन पांडे ने बताया कि कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों, स्वच्छता मानकों और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के संचालन संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी। साथ ही खाद्य कारोबारियों को नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक कर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...