आजमगढ़, मई 1 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अब शहरों की तर्ज पर एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायतों में एक-एक एकड़ भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इच्छुक ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे हैं। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत जिले के 22 विकास खंडों की 1810 ग्राम पंचायतों में शौचालय टैंकों से निकलने वाले मल के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए दो स्थानों पर एफएसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक 6 से 10 केएलडी क्षमता वाले प्लांट पर लगभग एक-एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को ग्राम पंचायतों में उपयुक्त...