एफएसटीपी की स्थापना को तैयार करें डीपीआर
बागेश्वर, जून 19 -- देवेंद्र, बागेश्वर। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नमामि गंगे समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अपूर्वा ने बागेश्वर नगर में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (एफएसटीपी) की स्थापना के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए चिन्हित भूमि का एक सप्ताह के भीतर बागेश्वर एवं गरुड़ नगर निकायों तथा वन विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण कराने को कहा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि निकाय क्षेत्रों के बाहर मुख्य सड़कों पर स्थापित डस्टबिनों को नियमित रूप से खाली कराया जाए, जिससे कहीं भी कूड़े का जमाव न होने पाए और स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे। यह भी पढ़ें- एफएसटीपी की स्थापना को तैयार करें डीपीआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.