सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देशा पर एफएसओ ने कुल्लूकेरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एफएसओ प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया। निरीक्षण के तहत मेसर्स नारायण साहू, मेसर्स आशी जेनरल स्टोर, मेसर्स नेहा स्टोर सहित आसपास के कई दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में संचालक को खाद्य पदार्थो का सही तरीके से रख-रखाव एवं एक्सपायर्ड सामानों का किसी भी सूरत में खरीद- बिक्री नहीं करने का सख्त निदेश दिया गया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...