सिमडेगा, मार्च 14 -- सिमड़ेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर कुल्लूकेरा में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर शनिवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स नारायण साहू, मेसर्स आशी जेनरल स्टोर, मेसर्स नेहा स्टोर सहित आसपास के कई दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में संचालक को खाद्य पदार्थो का सही तरीके से रख-रखाव एवं एक्सपायर्ड सामानों का खरीद- बिक्री नहीं करने का सख्त निर्देश दिया। वहीं मीट, मुर्गा,मछली दुकानदारों को निर्देश दिया कि परिसर में स्वच्छता एवं साफ -सफाई का समुचित ध्यान रखें। साथ ही खुले में तथा स्थानीय निकायों से बिना अनापत्ति प्रमाण-पत्र लिए मीट,मुर्गा, मछली का व्यवसाय नहीं करने का निर्देश दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.