जमशेदपुर, मार्च 16 -- कन्फ़ेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने खाद्य सामग्री निर्माणकर्ताओं को स्थायी लाइसेंस देने के निर्णय को प्रगतिशील फैसला करार दिया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने कहा कि देश भर के व्यापारी इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। सोंथालिया ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने घोषणा की है कि अब खाद्य व्यवसाय संचालकों को लाइसेंस स्थायी आधार पर दिए जाएंगे और इसके लिए समय-समय पर नवीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने नड्डा को इस ऐतिहासिक सुधार का अग्रदूत बताया और उनके प्रयासों की सराहना की।कैट के राष्ट्रीय अध्यक्...