गिरडीह, जून 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरगंडा पुल के पास उसरी नदी से 20 मई को बरामद सिरसिया निवासी 16 वर्षीया लापता छात्रा पायल कुमारी पिता जागेश्वर दास का मामला अब तक अबूझ पहेली बनी हुई है। मामले को सुलझाने में लगातार मुफस्सिल पुलिस उलझी हुई है। एक ओर जहां शव बरामदगी के बाद पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल कर छात्रा के गायब होने से पूर्व के सारी गतिविधि खंगाली है वहीं छात्रा की सहेलियों से लेकर उसके जानने वाले हर शख्स से पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की है। पुलिस अभी भी छात्रा की सहेलियों एवं उनके परिजनों से एक-एक कर संपर्क कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पायल के मोबाइल का कॉल डिटेल्स एवं डीवीआर भी निकाला है और उसका गहन अध्ययन किया है।

पुलिस की जांच प्रक्रिया दूसरी तरफ पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है और अ...