मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एफएसएल में मादक पदार्थ (ड्रग्स) से जुड़े दर्जनों मामलों की जांच रिपोर्ट अटकी हुई है। पुलिस बिना एफएसएल रिपोर्ट के ही जेल भेजे गए अपराधियों पर चार्जशीट दायर कर रही है। इसको लेकर न्यायालय में पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। कई मामलों में बाद में एफएसएल रिपोर्ट में जब्त ड्रग्स को सामान्य पाउडर या खैनी आदि बता दिया गया है। ऐसी स्थिति में आरोपित को न्यायालय से बरी किया गया। नए नियम के तहत पुलिस मादक पदार्थ के केसों में एफएसएल से जांच रिपोर्ट लेकर ही चार्जशीट दाखिल करेगी। वर्तमान में 150 से अधिक मामलों में पुलिस को एफएलएस रिपोर्ट नहीं मिली। नियमत: तीन माह के अंदर जेल भेजे गए आरोपित पर चार्जशीट दाखिल करना अनिवार्य है। यदि इस अवधि में चार्जशीट दाखिल नहीं हुई तो आरोपित को कानूनी लाभ मिलेगा। इसके मद्द...