पटना, फरवरी 27 -- विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के रिक्त पदों को पूर्व में प्रकाशित प्रतीक्षा सूची से भरने के लिए कोटिवार चयन के आधार पर सूची बिहार पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट https://police.bihar.gov.in/ पर प्रकाशित कर दिया गया है। शुक्रवार को अपराध अनुसंधान विभाग के नियोजन समिति के अध्यक्ष सह पुलिस उप महानिरीक्षक (अपराध) से मिली जानकारी के अनुसार इसकी जानकारी कार्यालय के फोन नंबर 0612-2294159 पर भी संपर्क कर ली जा सकती है। मालूम हो कि एफएसएल में संविदा के आधार पर सहायक निदेशक के 89 रिक्त पदों एवं वरीय वैज्ञानिक सहायक के 100 रिक्त पदों पर बहाली की जानी है। इसके लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं चिकित्सकीय जांच के आधार पर सहायक निदेशक के 33 पदों एवं वरीय वैज्ञानिक सहायक के 37 पद रिक्त रह गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...