पलामू, अगस्त 19 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एचपी वैष्णो पेट्रोल पंप के कर्मी राजू चौधरी के संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में बुधवार को घटनास्थल पर एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने जांच के लिए नमूना का संग्रह किया है। पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का जांच किया है। इसके अलावा मृतक का मोबाइल फोन भी खंगाला जा रहा है, मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नही आया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा। विदित है कि 15 अगस्त को दिन के राजू का शव पेट्रोल पंप के कार्यालय से बरामद हुआ था, मृतक का आधा शरीर का हिस्सा जला हुआ था। परिजनों ने राजू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिपरा थाना में प्...