भागलपुर, मार्च 11 -- मंगलवार की शाम नवनियुक्त थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत के साथ एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि साढ़े सात बजे सुबह में मायागंज से प्रतिनियुक्त पदाधिकारी का फोन आया कि आपके थानाक्षेत्र के एक ऋषभ झा नामक युवक को नाभि के पास गोली लगी थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मायागंज पहुंची वहां एफएसएल भी पहुंची तथा जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे पहले हम मृतक के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फिर रेफरल अस्पताल गए जहां ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर से पूछताछ की। उन्होंने कहा रात 8.57 बजे इलाज कराने घायल अवस्था में अस्पताल आया था। थाना का नंबर जल्दबाजी में नहीं मिल पाया। इसीलिए थाना को सूचना नहीं दे सके और भागलपुर रेफर कर दिए। उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया ले...