गाजीपुर, सितम्बर 12 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरसी पर चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के अंतिम बैच का शनिवार को जिला समन्वयक सर्वजीत यादव ने औचक निरीक्षण किया। प्रशिक्षण के चौथे दिन एआरपी खुर्शीद सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण बच्चों के बुनियादी अधिगम लक्ष्यों को हासिल करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे में शिक्षकों की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है। प्रशिक्षण में संदर्भदाता सौरभ सिंह, राजेश दुबे और अभिनव तिवारी ने अधिगम परिणामों का आकलन, गतिविधि आधारित शिक्षण, कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता, टीएलएम के उपयोग तथा दैनिक पाठ योजना और दस्तावेजीकरण पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ...