एफएलएन प्रशिक्षण में खेल गतिविधियों से शिक्षण पर जोर
शाहजहांपुर, सितम्बर 8 -- निगोही। ब्लॉक संसाधन केंद्र निगोही पर पांच दिन से चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण 50-50 के बैच में कराया गया। बृजेश कुमार ने प्रशिक्षण की आवश्यकता और निपुण भारत मिशन की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज ने मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और निगोही को जल्द निपुण ब्लॉक बनाने पर जोर दिया। शिक्षकों को खेलकूद आधारित गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजक शिक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। संदर्भदाताओं ने 22 सप्ताह के कार्यक्रम के संचालन और निपुण लक्ष्य हासिल करने की जानकारी दी। प्रशिक्षण में महेंद्र सिंह, वेदराम, जीशान सिद्दीकी, सुनील कुमार, शिखा राठौर, आमरा इकबाल व आशीष बाजपेई सहित शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: एफएलएन प्रशिक्षण के चौथे बैच की शुरुआत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.