कौशाम्बी, अगस्त 10 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र कौशाम्बी में एफएलएन एवं एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण के तृतीय बैच का पांचवां दिवस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा बच्चों को प्रभावी ढंग से सीखने के अवसर प्रदान करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के पांचवें दिन खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने प्रशिक्षण स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी एवं गतिविधियों के संबंध में संवाद किया। शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई विधियों को विद्यालय में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला ...