जौनपुर, अगस्त 30 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । ब्लॉक संसाधन केंद्र सटवां में आयोजित खण्ड शिक्षा अधिकारी मुंगरा बादशाहपुर डॉ0 अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 20 जुलाई 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर द्वारा उद्घाटन के साथ प्रारम्भ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) तथा एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित शिक्षण प्रशिक्षण शुरू हुआ ।

प्रशिक्षण में प्रतिभागी 6 फेरे और 12 बैच में संचालित इस प्रशिक्षण में परिषदीय विद्यालय के प्राथमिक स्तर के 580 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रशिक्षण का अनुश्रवण जनपद स्तर से जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) विशाल कुमार एवं जिला समन्वयक (एम डी एम) , अरुण मौर्य के द्वारा किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय के विद्या समीक्षा केन्द्र द्वारा ऑनलाइन अनुश्रवण किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्व...