औरैया, सितम्बर 5 -- निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को आधारभूत साक्षरता और गणना कौशल में दक्ष बनाने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र अछल्दा में चल रहे पांच दिवसीय एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्य-पुस्तक आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के पहले चरण का शनिवार को समापन हो गया। दो बैचों में कुल 100 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की शुरुआत और समापन पर शिक्षकों का ऑनलाइन प्री और पोस्ट टेस्ट कराया गया। शिक्षकों को निपुण टीचर एप, ज्ञान समीक्षा एप और निपुण प्लस एप के प्रयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कक्षा में बच्चों की सीखने की क्षमता का आकलन कर उसके अनुरूप शिक्षण की विधियां बताई गईं। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2023 और नवीन निपुण लक्ष्य की जानकारी दी गई। वीणा, सारंगी, मृदंग, आनंदमय गणित...