गोपालगंज, अप्रैल 11 -- गोपालगंज। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को मजबूत करने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शनिवार को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजा है। जारी निर्देश के अनुसार कक्षा 4, 5 एवं 6 के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता विकसित करने के उद्देश्य से प्रत्येक विद्यालय में दो-दो शिक्षकों का नामित किया जाना है। हालांकि स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 1 एवं 2 के लिए पहले से नामित शिक्षकों को इस सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। पत्र में संबंधित विद्यालयों द्वारा नामित शिक्षकों की सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी 24 घंटे के भीतर जिला कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी ...