शाहजहांपुर, मार्च 18 -- कलान। नगर में बिजली की बंच केबिल जमीन पर गिरने से अफरातफरी मच गई।काफी देर तक माहौल दहशत भरा रहा।करंट की दहशत के कारण यातायात ठहर गया।जागरूक लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद कराई।तब कहीं जाकर यातायात चालू हुआ।बुधवार सुबह नगर के परौर तिराहे पर हनुमान मंदिर के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बंच केबल जलकर हाई-वे पर गिर गई।हाईवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।बुधवार सुबह बंच केबिल केबल धू-धू कर जलती हुई हाई-वे पर गिरी।हाई-वे पर गिरते ही वाहनों की आवाजाही थम गई।वाहनों एक किमी तक लंबी कतार लग गई।कुछ लोग केबिल को हाथों से उठाकर रास्ता बनाने की कोशिश करते दिखे।यह दृश्य किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकता था।स्थानीय नागरिकों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्...