सीतामढ़ी, जुलाई 17 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। जिले में खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम और पशुधन संरक्षण के लिए व्यापक नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले के लगभग 5.54 लाख गाय, भैंस एवं अन्य संवेदनशील पशुओं को टीका लगाया जाएगा। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। पशुपालन विभाग ने जिले की सभी 258 पंचायतों में टीकाकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। जो घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगे。 यह भी पढ़ें- एफएमडी टीकाकरण अभियान शुरूघर-घर पहुंचेंगे टीकाकर्मी : पशुपालन विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी टीकाकर्मियों को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध करा दी है। टीकाकरण दल पंचायतवार भ्रमण कर पशुपालकों के घर पहुंचकर पशुओं को नि:शुल्क टीका लगाएंगे। जिससे किसी भी पशु को इस अभियान से वंचित न रहना पड़े। यह भी पढ़ें- 22 जुलाई...