एफएमडी टीकाकरण अभियान तेज, पशुपालक कराएं पंजीकरण
देवरिया, अगस्त 7 -- बैतालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के आठवें चरण का कार्य विकास खंड बैतालपुर में तेजी से चल रहा है। ग्राम बहोरपुर में गुरुवार को पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में टीम द्वारा 50 पशुओं का टीकाकरण किया गया।पशुधन प्रसार अधिकारी ने बताया कि टीकाकरण का पंजीकरण कराने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। शासन द्वारा सभी टीकों का प्रतिदिन ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं,जो जनसहयोग के बिना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि विकास खंड बैतालपुर में 12 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक 3500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पशुचिकित्साधिकारी डॉ. दीग्विजय ने पशुपालकों से अपील की कि टीम के गांव में पहुंचने पर अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.