औरंगाबाद, फरवरी 19 -- धान अधिप्राप्ति प्रभावित होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी औरंगाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिले में अपेक्षित मात्रा में एफआरके (पोषित चावल कण) की आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले से संबंधित एफआरके आपूर्तिकर्ताओं के साथ आपूर्ति की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति लक्ष्य की तुलना में राज्य के अन्य जिलों की अपेक्षा औरंगाबाद में एफआरके की आपूर्ति अत्यंत कम है। इस पर जिला पदाधिकारी ने गंभीर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एफआरके की कमी से जिले में धान अधिप्राप्ति कार्य बाधित हो रहा है। इससे समितियों, मिलरों और किसानों के बीच असंतोष की स्थिति बन रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.