मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । जिले में एफआरके (फोर्टीफाइड राइस कर्नल्स) की आपूर्ति नहीं किए जाने से राइस मिलों में धान की कुटाई कर चावल तैयार करने का कार्य ठप है। सीएमआर (चावल) नहीं कुटाई होने से पैक्स के यहां किसानों से खरीद की गई धान रखने की जगह नहीं है। लिहाजा चयनित पैक्स के यहां धान अधिप्राप्ति की गति सुस्त पड़ गई है। इस समस्या को लेकर पैक्स किसानों से धान की खरीद करने से टालमटोल कर रहे हैं। धान खरीद की रफ्तार मंद पड़ने से अभी तक मात्र 45 हजार 540 मीट्रिक टन ही किसानों से धान की खरीद पैक्स कर सके हैं। जबकि धान खरीद के लिए 349 समितियां चयनित है। एफआरके का कहां होता है उपयोग: एफआरके एक माइक्रो न्यूट्रिएंट होता है जिसे राइस मिलर धान कुटाई कर चावल तैयार करने में प्रति 100 किलो चावल में एक किलो माइक्रो न्यूट्रिएंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.