शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत सभी लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण (एफआरएस) एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एफआरएस के माध्यम से पोषाहार वितरण में भावलखेड़ा परियोजना की प्रगति कम पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित सीडीपीओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया कि पोषण ट्रैकर ऐप पर समस्त लाभार्थियों का वजन और लंबाई अनिवार्य रूप से फीड कराई जाए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रतिदिन केंद्र खोलने और सभी लाभार्थियों की आभा आईडी व अपार आईडी एक सप्ताह में बनवाने के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.