लखनऊ, अप्रैल 17 -- मोहनलालगंज। संवाददाता इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग किशोरी को दिल्ली भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर आरोपी किशोरी को लेकर दिल्ली से मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचा था। पुलिस किशोरी का मेडिकल करवा रही है।मोहनलालगंज के एक गांव में शनिवार की रात्रि 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने तलाश शुरू की तो निगोहां के बकतौरीखेड़ा में रहने वाले सुभाष गुर्जर के इंस्टाग्राम एकाउंट पर लड़की की फोटो दिखी। इस पर किशोरी के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो गुरुवार को वह किशोरी को लेकर मोहनलालगंज कोतवाली पहुंच गया। वहां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दो...